फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   administration denied permission to protest

प्रशासन ने नहीं दी अनशन की अनुमति

Fri, 30 Aug 2019 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
administration denied permission to protest
प्रशासन ने नहीं दी अनशन की अनुमति
विज्ञापन

तालबेहट(ललितपुर)। पीडब्लूडी डाक बंगले के सामने एवं नवीन नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित भूखंड पर अंबेडकर समिति के लोगों को शुक्रवार को अनशन की अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद भी कुछ लोगों ने अनशन पर बैठने का प्रयास किया। इसकी सूचना के बाद मौके पर गए उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने तीन दिन में जांच कराने का भरोसा देकर अनशन को टाल दिया।
अंबेडकर समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल ने कहा कि वह अंबेडकर पार्क की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष के पति विजय किशोर सोनी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर बसपा नेता ओमप्रकाश अहिरवार, संतोष कुमार, रामकिशन, मोहन रैकवार, गोरेलाल, समाज सेवी अनिल कुमार अड़जरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत के सभागार में पत्रकारों से नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने कहा कि उनके परिजनों पर आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ लोग बोगस एनजीओ बना कर राजस्व की कीमती जमीन को हड़पना चाहते हैं। यह लोग उक्त भूखंड पर दुकानें एवं मकान आदि बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने समिति के बॉयलाज के नवीनीकरण पर ही आपत्ति उठाते हुए रचनात्मक कार्य न करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक ही मुहल्ले, समाज और वर्ग के लोगों को एनजीओ में शामिल रखने पर प्रश्न उठाया। 18 जून को जब समिति के लोगों ने रात में अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया था जिसे प्रशासन ने विफल कर दिया था। उक्त भूखंड को संरक्षित करने का कार्य उपजिलाधिकारी के आदेश के आधार पर किया गया है जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। इस मौके पर नगर पंचायत के पार्षद और गणमान्य लोग मौजूद रहें।

इस मामले में उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार मनोज कुमार सरोज और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा के साथ मौके पर गया था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह शासकीय कार्य से बाहर हैं जिसके कारण अभी जांच पूरी नहीं हो सकी। जांच के लिए उन्होंने अनशनकारियों से तीन दिन का समय मॉगा, जिस पर अनशनकारियों ने तीन दिन के लिए अनशन टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed