फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   acmo and 34 found positive

कोरोना : एसीएमओ समेत 34 संक्रमित मिले

Mon, 17 Jan 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
acmo and 34 found positive
ललितपुर। जिले में बढ़ता संक्रमण बेकाबू नजर आ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1728 सैंपल की जांच में एक एसीएमओ समेत 34 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि 97 संक्रमितों को होम आइसोलेशन पूर्ण हो गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 209 है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। टीम द्वारा लिए जा रहे सैंपलों की जांच में नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि सामान्य मरीज होने के चलते होम सभी होम आइसोलेशन में हैं। इससे संक्रमण को लेकर राहत बनी हुई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 1728 सैंपल लिए गए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 790 व एंटीजन किट से 938 सैंपल लिए गए। बीते दिनों की आरटीपीसीआर किट के आए सैंपल की जांच में 21 व्यक्ति व एंटीजन किट आई जांच रिपोर्ट में 13 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी तीन, आईटीआई के पास निवासी तीन, नदीपुरा निवासी दो, इसके अलावा तालाबपुरा, नझाई बाजार, चौबयाना, सिद्दनपुरा, लक्ष्मीपुरा, आजादपुरा, देवगढ़ रोड़ निवासी, सरायपुरा, चांदमारी निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बुढ़वार रोड निवासी एक, ग्राम सीरोन, बुरागांव निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 212 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 1728 सैंपल की जांच में 34 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। इसके अलावा 97 संक्रमित मरीजों का होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर संक्रमण से मुक्त किया गया है।
डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed