फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   acmo, 40 corona positive found

एसीएमओ समेत 40 मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Aug 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
acmo, 40 corona positive found
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण अब सरकारी कर्मचारियों को चपेट में लेता जा रहा है। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ), तहसीलदार, नायब तहसीलदार व चिकित्सक और कलक्ट्रेट में कार्यरत एक बाबू समेत 40 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 774 पहुंच गई है। इनमें 11 की मौत हो चुकी और 505 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में अधिकारी व कर्मचारी समेत 40 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से 56 वर्षीय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सीएचसी बार में कार्यरत 33 वर्षीय चिकित्सक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत दो विभागीय कर्मचारी 60 वर्षीय व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत 42 वर्षीय पेशगार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शहर के मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। मोहल्ला विष्णुपुरा में 40 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव है। तालाबपुरा में 35 वर्षीय व्यक्ति व 12 वर्षीय किशोरी पॉजिटिव है। मोहल्ला घुसयाना में 45 वर्षीय व्यक्ति व 38 वर्षीय महिला संक्रमित है। इसके अलावा मोहल्ला पिसनारी बाग में 42 वर्षीय व्यक्ति, अंब्रोसिया कॉलौनी निवासी 48 वर्षीय महिला, सिविल लाइन निवासी 88 वर्षीय वृद्ध महिला, शहर निवासी 17 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गई है। तहसील तालबेहट अंतर्गत कस्बा निवासी 50 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक संक्रमित है। कस्बा बांसी अंतर्गत निवासी 30 वर्षीय युवती व 28 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। ग्राम बुरागांव निवासी तीन संक्रमित है। इनमें 54 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय व्यक्ति व 12 वर्षीय किशोरी है। तहसील महरौनी अंतर्गत कांशीराम कालौनी निवासी 13 वर्षीय किशोर, ग्राम निवाई निवासी 21 वर्षीय युवती, ग्राम बरेजा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम एरा निवासी 28 वर्षीय युवक, ग्राम मैनवारा निवासी 22 वर्षीय युवती, ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कस्बा निवासी 24 वर्षीय युवक, ग्राम दैलवारा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम रजवारा निवासी 35 वर्षीय महिला, ग्राम महोली निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा निवासी 24 वर्षीय युवक, मिशन कंपाउंड निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, भरथौली सीपरी निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

590 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सैंपल ले रहा है। लेकिन समय पर जांच नहीं हो पा रही है। इससे अब तक 14 अगस्त से अब तक के 590 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में एसीएमओ समेत 40 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित चार मिले पॉजिटिव
तालबेहट। बस्ती के बाद अब कोरोना ने सरकारी कालोनियों में अपनी दस्तक देना शुरू कर दी हे। मंगलवार को हुई जांच में तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित चार लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद तहसील में हड़कंप मच गया। तत्काल उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने पूरे परिसर को सेनिटाइज करवाया। इसके बाद दो दिन के लिए तहसील परिसर को बंद कर दिया गया। कोरोना महामारी के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं।
मंगलवार को तालबेहट नगर में हुई जांच में चार मरीज पाजिटिव मिले, जिसमें तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अलावा चौबयाना निवासी और सब्जी मंडी निवासी एक-एक युवक सहित कुल चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक साथ दो प्रशासनिक अधिकारियों के संक्रमित होने की खबर के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद तत्काल अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को तहसील परिसर से हटा कर पूरे परिसर को सेनिटाइज किया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को होम क्वारंटीन किया गया।
एक साथ दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके चलते तहसील को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बुधवार को तहसील कैंपस में निवास करने वालों के नमूने लिए जाएंगे।

- अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी तालबेहट
सीएचसी बार में पदस्थ डॉ. प्रदीप कोरोना संक्रमित
पुलवारा। बुधवार को आई रिपोर्ट में 38 लोगों में एक चिकित्सक भी शामिल हैं। कस्बा बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा जो आरबीएस राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम को देखते हैं, वह कोरोना संक्रमित निकले। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सीबी राजपूत ने बताया कि डॉ. प्रदीप वर्मा के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का बृहस्पतिवार को कोरोना का जांच परीक्षण होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed