फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused rapist before going to jail eat poision

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल जाने से पहले खा लिया विषाक्त

Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused rapist before going to jail eat poision
तालबेहट/ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत एक गांव निवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी ने जेल ले जाने के दौरान जिला कारागार के मुख्य गेट पर संदिग्ध विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना तालबेहट अंतर्गत एक व्यक्ति ने छह माह पूर्व तालबेहट कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसकी नाबालिग 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले में कोतवाली तालबेहट पुलिस ने थाना जखौरा के ग्राम मुहारा के राजेश को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दे दिए। जिस पर आरोपी को जिला कारागार ले जाया गया, लेकिन यहां जिला कारागार के मुख्य गेट पर पहुंचते ही लगभग साढ़े पांच बजे आरोपी ने किसी संदिग्ध विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख पुलिस कर्मियों ने तत्काल आरोपी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने जिस संदिग्ध पदार्थ का सेवन किया है, वह जहर नहीं था, सैनेटाइजर था। अब उसकी हालत ठीक है।
कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed