{"_id":"6ac15f53588fccbda0058c7c","slug":"accused-of-raping-a-young-child-arrested-in-an-encounter-sustained-a-gunshot-wound-to-the-leg-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-164390-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
विज्ञापन
तालबेहट/ललितपुर। तालबेहट पुलिस ने चार वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुखपाल सहरिया को ग्राम पवा के पास पॉलीटेक्निक तिराहे के समीप जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए।
शुक्रवार शाम को 35 वर्षीय सुखपाल सहरिया ने कोतवाली तालबेहट अंतर्गत एक ग्राम निवासी चार वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। गंभीर हालत में बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात मेडिकल कॉलेज में पीड़िता को भर्ती कर उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। तालबेहट पुलिस ने पीड़िता की दादी की तहरीर पर सुखपाल सहरिया के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई थीं।
चाऊमीन खिलाने के बहाने साथ ले गया था आरोपी
परिजनों के अनुसार, आरोपी सुखपाल सहरिया बालिका को चाऊमीन खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। वहीं उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की दादी जब मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गया था। बालिका जमीन पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ी मिली थी। बालिका के माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए थे, और उसकी देखभाल दादी करती थी। दुष्कर्म की सूचना पर माता-पिता घर लौट आए थे।
विज्ञापन
मुठभेड़ और आरोपी की गिरफ्तारी
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पवा गांव के पास पॉलीटेक्निक तिराहे के समीप जंगल में छिपा है। कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक रमेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल में खोजबीन करते हुए घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सुखपाल के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल सुखपाल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी और पीड़िता की स्थिति
गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुखपाल को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती बालिका की हालत में सुधार बताया गया है।
-- -- -- -- -- --
बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई थीं। शनिवार की सुबह दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल होने पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़ित बालिका अस्पताल में भर्ती है और उसका स्वास्थ्य ठीक है।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक