फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   accused catched after encounter

मारपीट करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
accused catched after encounter
पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ग्राम रोड़ा में पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करनेे व पेशाब पिलाने का प्रयास करने के मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी को एसओजी व सर्विलांस टीम ने बिरधा से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस और नशीले पाउडर मिला है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोड़ा में सात अक्टूबर को एक दलित परिवार के साथ गांव निवासी दबंग ने मारपीट कर दी। इसकी शिकायत करने पर पिता के साथ भी मारपीट कर दी। बचाने आए एक पड़ोसी को भी मारपीट की और पेशाब पिलाने का प्रयास किया। इस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। 13 सितंबर की शाम को वृद्घ के पास बैठा उसका भतीजा बाड़े में पेशाब के लिए गया। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से आकर मारपीट कर दी। लगातार घटनाओं हुईं मारपीच की घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल है। आरोपी के लगातार फरार चलने पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी केशव नाथ की निगरानी में 15 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, एसओजी प्रभारी राजबाबू यादव, सर्विलांस प्रभारी गुलाम हुसैन पुलिस बल, के साथ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रोड़ा में दलित परिवार से मारपीट करने वाला आरोपी सोनसिंह उर्फ सोनू यादव पुत्र फूलसिंह यादव बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो आरोपी सोनू भागने लगा। उसने जान से मारने की नीयत से तमंचा से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर बछलापुरा रोड पर दोपहर सवा बारह बजे आरोपी को पकड़ लिया। इसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा और 451 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed