{"_id":"5e08ebcd8ebc3e87952b3315","slug":"accidental-women-dead-lalitpur-news-jhs156211562","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल महिला मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल महिला मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बुदनी निवासी एक महिला की बाइक दुर्घटना में घायल होने के पौने दो माह बाद मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बुदनी निवासी महिला भुवन (32) पत्नी मनीराम दो माह पूर्व अपनी पुत्री के घर रोहतक गई थी। पांच नवंबर को वह रोहतक से लौटकर ललितपुर से साढ़ूमल तक बस से पहुंची। इसके बाद गांव जाने के लिए वह ग्राम साढ़ूमल बस स्टैंड से अपने गांव के लिए एक व्यक्ति के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई। अभी वह ग्राम साढ़ूमल से भड़ौला के खेत के पास ही पहुंची थी कि महिला किसी प्रकार बाइक से दुर्घटना में घायल हो गई। इसके बाद बाइक सवार महिला को मड़ावरा अस्पताल ले गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय और यहां से झांसी रेफर फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में इलाज कराने के बाद एक माह पूर्व परिजन महिला को घर ले आए थे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। बीते रोज शनिवार को महिला की दुर्घटना पौने दो महीने बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला के पति मनीराम ने बाइक सवार पड़ोसी पर दुर्घटना को संदिग्ध बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।