फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accident injured people is dead

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Wed, 01 Jan 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accident injured people is dead
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत बिरधा के पास हाइवे पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम बिरधा हाइवे पर पुल के पास एक युवक घायल अवस्था पड़ा था, जबकि पास में ही एक स्कूटी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी। राहगीरों ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा देवगढ़ रोड निवासी राघवेंद्र यादव (36) पुत्र दिवान सिंह यादव के रूप में की गई। राघवेंद्र एक क्रिकेट खिलाड़ी था । परिजनों के अनुसार वह शाम को घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed