फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accident father in law and brother in law dead for pic up

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार ससुर व दामाद की मौत

Sun, 08 Dec 2019 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accident father in law and brother in law dead for pic up
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरौनी रोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के आगे लोडिंंग गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार ससुर व दामाद की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम ननौरा निवासी रामकिशन राजपूत (40) पुत्र रंधीर राजपूत अपनी भतीजी की शादी के लिए लड़का देखने के लिए चचेरे दामाद ग्राम खसुआ जखौरा निवासी मंगल राजपूत (33) के साथ शनिवार को महरौनी के ग्राम अंडेला गए थे। शाम को वह ग्राम अंडेला से बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान ग्राम मसौरा व मिर्चवारा के बीच पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास ललितपुर से महरौनी की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, एसएसआई सियाराम वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed