फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accident a people dead

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

Sat, 05 Sep 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accident a people dead
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवाई के पास बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे दो बाइक सवारों को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रिफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौराखुर्द निवासी लालचंद कुशवाहा (20 वर्ष) पुत्र सुंदरलाल कुशवाहा अपने गांव के ही युवक मिहीलाल (28 वर्ष) पुत्र गोटीराम प्रजापति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर निवाई गांव जा रहा था। वह घटवार-निवाई रोड पर ही थे कि एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी एंबुलैंस को फोन करके पुलिस को दी। एंबुलैंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार को लाया गया, जहां चिकित्सकों ने लालचंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी और झांसी से ग्वालियर रिफर कर दिया। मृतक के भाई बलराम ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते बृहस्पतिवार की शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से उसके भाई लालचंद की मौत हो गई। जब वह रात को काफी देर तक नहीं आया तो उसे फोन लगाया तो पुलिस कर्मचारियों ने फोन उठाया, तब दुर्घटना की जानकारी हुई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed