फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aasman se barsi aag

आसमान से बरसी आग, सड़कों पर सन्नाटा

Mon, 25 May 2015 12:47 AM IST
ललितपुर / ब्यूरो
ललितपुर / ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
aasman se barsi aag
रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। छुट्टी होने के बाद भी
विज्ञापन
दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से बचने के लिए वाहन चालक व राहगीर मुंह पर कपड़ा बांधकर सफर करते नजर आए।
सूरज की गर्मी चरम पर है। शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहने वाला तापमान रविवार को एक डिग्री और बढ़ गया तथा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को दिन की शुरुआत 33 डिग्री सेल्यियस से हुई। सुबह 7 बजे 34 डिग्री सेल्सियस, आठ बजे दो डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस, नौ व 10 बजे भी दो-दो डिग्री तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 11 बजे 41 डिग्री सेल्सियस तथा 12 व 1 बजे दोपहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 2, 3 व 4 बजे के बीच तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
शाम ढलते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई। शाम को 5 बजे 41 डिग्री सेल्सियस, 6 बजे 39 डिग्री सेल्सियस, 7 बजे 36 डिग्री सेल्सियस, आठ व 9 बजे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन में बरसती आग व हवाएं चलने से लू की स्थिति पैदा हो गई। इससे बचने के लिए वाहन चालकों के साथ राहगीर मुंह पर साफी या अन्य कपड़ा बांधकर सफर करते नजर आए। गर्मी का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। धूप होते ही अधिकांश लोग घरों से बाहर नहीं निकलते हैं।
तपती छतें गृहणियों व बच्चों को परेशान कर रही हैं। शाम 6 बजे के बाद भी तापमान में अधिक गिरावट नहीं होने के कारण गर्म हवा का असर रहता है। इससे बिजली जाते ही घरों में उमस होने लगती है। इससे बचने के लिए अधिकांश लोग तो शाम को भी नहा रहे हैं। गर्मी में राहत पाने के लिए बच्चे व युवा गोविंद सागर बांध की ओर रुख कर रहे हैं।

जाली भरना हुआ महंगा
ललितपुर। गर्मी का मौसम तेज होते ही कूलर की जाली भरने वाले दुकानदारों ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं। पहले छोटे कूलर की जालियों में खस (घास) भरने में 100 रुपए लगते थे, लेकिन अब 150 रुपये दाम हो गए हैं। बड़े कूलर में तो 150 से 250 रुपये में खस भरी जा रही है। हालांकि, दुकानदारों का मानना है कि खस के  दाम भी पहले की अपेक्षा बढ़ गए हैं। इस कारण थोड़ी महंगाई हो गई है। लेकिन, गर्मी का मौसम तेज होने से इनकी भी दुकानदारी चल निकली है।

नौतपा आज से, बढ़ेगा तापमान
25 मई से दो जून तक चलने वाले नौतपा सोमवार से शुरू हो रहे हैं। सोमवार से बुधवार तक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार है। वहीं, बृहस्पतिवार को एक डिग्री सेल्सियस तापमान घटकर फिर अगले तीन दिनों तक 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। ऐसे में नौतपा में आसमान से बरसती आग से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed