{"_id":"5877dc254f1c1b922bba9a52","slug":"aartio-vehicles-imaged-by-the-black-film-the-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने उतारी वाहनों से काली फिल्म, किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने उतारी वाहनों से काली फिल्म, किए चालान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
police, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बृहस्पतिवार को झांसी रोड के टोल बैरियर पर अभियान चलाया गया, इसमें एआरटीओ प्रशासन द्वारा चार पहिया वाहनों की काली फिल्म उतारी और सीट बेल्ट बांधने के लिए वाहन चालकों को प्रेरित किया। यहां से गुजरने वाले वाहनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों के तहत वाहन चलाने को प्रेरित किया।
जनपद में इन दिनों सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सहायक संभागीय विभाग द्वारा झांसी रोड स्थित टोल बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें चार पहिया वाहनों के गेट पर कांच पर लगी काली फिल्म उतारी गई। बिना नंबर प्लेट व बिना प्रपत्र के वाहनों चालान काटे गए। वन विभाग में बिना अनुबंध संचालित चार पहिया वाहन से उत्तर प्रदेश सरकार की नाम पट्टिका हटाई गई।
चार पहिया वाहन चालकों को रोक कर वाहन चालकों व सवारियों से सीट बेल्ट बांधकर यात्रा करने को प्रेरित किया गया। वाहनों पर सड़क सुरक्षा के स्टीकर लगाए लगे, जबकि लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों से अवगत कराया गया। मोबाइल पर बात करते समय गाड़ी नहीं चलाने की नसीहत भी दी। एआरटीओ द्वारा अभियान में वाहन चालकों नशा में तो गाड़ी नहीं चला रहे इसकी जांच की गई।
विज्ञापन
जबकि वाहनों में ज्वलशील पदार्थों की भी जांच की। सभी प्रकार के वाहनों के प्रपत्रों की जांच भी की गई। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव, एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार, कमलेश कुमार मिश्रा, अविनाश सिंह, गजाधर प्रसाद, सुरेश राजे, शिवकुमार शर्मा, कमलेश कुमार, सिपाही नीरज कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव, बाबूराम, रमेश, मुकेश उपस्थित रहे।