फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aam admi party demand 10 quintel bhusa

टाल संचालकों से लिया जाए दस क्विंटल भूसा

Sat, 02 Jan 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
aam admi party demand 10 quintel  bhusa
cow eating.jpg - फोटो : cow eating.jpg
ललितपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अनेक अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर भूसा टाल संचालकों से गोशालाओं के लिए नि:शुल्क दस क्विंटल भूसा लेने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि जिले की विभिन्न गोशालाओं में भूसा के अभाव में गायें मर रही हैं। वहीं, भूसा टाल संचालक किसानों से सस्ते दामों में भूसा खरीद रहे हैं। इसके बाद वह बाहरी व्यापारियों को महंगे दामों पर बेच देते हैं। जिस वजह से जिले में भूसा महंगा हो गया है। कई जानवरों को भूसा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई टाल संचालकों के पास किसी प्रकार का पंजीयन भी नहीं है। यदि टाल संचालकों से 10 क्विंटल निशुल्क भूसा गोशालाओं के लिए लिया जाए तो इससे भूसा की कमी पूरी हो जाएगी। उन्होंने अन्य जनपदों में बेचे जा रहे भूसे पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, जानकी प्रसाद, मुकेश करमरा, शशिकांत सिंह, हरगोविंद सिंह, रवि साहू, महेंद्र पारासर, कैलाश नारायण एडवोकेट, दीपक राजपूत आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed