आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित होगी प्रीस्कूल शिक्षा
ललितपुर। विकासखंड जखौरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रीस्कूल के संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। संदर्भदाताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को प्रीस्कूल की शिक्षा प्रदान की जाएगी।
शासन द्वारा ईसीसीई प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, इसके माध्यम से प्राथमिक स्तर पर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। एसआरजी दीपा सिंधी ने ईसीसीई के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। चार दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर शैलेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश वर्मा ने प्रशिक्षण में बताई गई गतिविधियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित करने पर जोर दिया। वहीं, मुख्य सेविका मधु लिटौरिया ब्लॉक जखौरा एवं बीएलटी जखौरा प्रतिभा कौशिक ने समस्त प्रशिक्षण सत्रों में किए गए कार्यकलापों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर भविष्य में कुशल कार्य करने की शुभकामनाएं दी गई।