फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man, hurt by a land dispute, committed suicide by consuming poison.

Lalitpur News: जमीन के विवाद से आहत युवक ने विषाक्त खाकर दी जान

Wed, 11 Mar 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A young man, hurt by a land dispute, committed suicide by consuming poison.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/मड़ावरा। कस्बा मड़ावरा की साबिर कॉलोनी निवासी गोविंद रैकवार (40) की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कस्बे के कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा करने के लिए उसके पति को धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी ऊषा रैकवार ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। आरोप है कि विपक्षियों की जमीन उनकी जमीन के पीछे है, लेकिन वे आगे वाले हिस्से पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसी को लेकर वे उसके पति को अक्सर परेशान करते और तरह-तरह की धमकियां देते थे। लगातार हो रही प्रताड़ना से उसका पति काफी तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन

बताया कि नौ मार्च की शाम करीब सात बजे उसका पति गल्ला मंडी से मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर धमकाया। आए दिन की प्रताड़ना और धमकियों से क्षुब्ध होकर उसने सोमवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा का कहना है कि उसके पति अक्सर कहते थे कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार वही लोग होंगे। मड़ावरा पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर संजय जैन, मंजू जैन, प्रदीप जैन और संजू रैकवार निवासी कस्बा मड़ावरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------------------

कोट

विषाक्त पदार्थ का सेवन कर युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
— रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed