फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A women sucide to jump weal

महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

Sat, 17 Oct 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
A women sucide to jump weal
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिगवार में एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि गांव में ही रहने वाले एक रिश्तेदार से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम दिगवार निवासी सावित्री (26 वर्ष) पत्नी अचल सिंह यादव की ससुराल ग्राम अमौरा में है, लेकिन दिगवार गांव में उसके ममेरे सास, ससुर रहते हैं। उसके पति अचल सिंह करीब बारह वर्ष पूर्व ग्राम दिगवार में ही जमीन लेकर वहीं रहने लगे थे। बीते रोज बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे सावित्री अचानक घर से निकलकर खेतों की तरफ दौड़ने लगी, उसे पकड़ने के लिए उसका पति भी उसके पीछे-पीछे दौड़ रहा था। यह देख कुछ गांव वाले भी उनके पीछे गए, लेकिन वह काफी आगे निकल गई थी, इस कारण उसे कोई पकड़ नहीं सका। घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक कुंए में महिला ने छलांग लगा दी। पति कुंए के पास तक तो पहुंच गया, लेकिन तैरना नहीं जानने के कारण वह पत्नी को बचा नहीं सका। के लिए कुए में कूदने की हिम्मत नहीं कर सका और सावित्री की कुआ में डूबने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से गांव वाले स्तब्ध रह गए और सभी ने महिला को निकालने के लिए प्रयास शुरु कर दिए। इसके करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के परिजन भी गांव में पहुंच गए। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के ममेरे ससुर सुखराम ने बताया कि मृतका का एक पुत्र है। उनका भांजा अपने परिवार के साथ उनके गांव में ही आकर बस गया था और खेती करने लगा था। वहीं, मृतका के भाई थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम दरौनी निवासी राम सिंह यादव ने बताया कि उसके बहनोई अचल सिंह ने बताया है कि गांव में ही रहने वाला उनका रिश्तेदार उसकी पत्नी का तरह तरह से उत्पीड़न करता था। किस तरह का उत्पीड़न करता था,इस संबंध में उसने कुछ नहीं बताया है। इसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष श्याम प्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों से महिला के कुएं में गिरने की जानकारी मिली थी, जिस पर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोई शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का कारण अब तक अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed