{"_id":"68bdd9923bfe89e2f60bd32a","slug":"a-sanitation-worker-crossing-the-highway-died-in-an-accident-lalitpur-news-c-131-1-ltp1012-142265-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पार कर रहे सफाई कर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पार कर रहे सफाई कर्मी की हादसे में मौत
विज्ञापन
कड़ेसराकलां/तालबेहट। शनिवार को हाईवे पार कर रहा सफाई कर्मी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। घटना में सफाई कर्मी के साथ बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रविवार को सफाईकर्मी की मौत हो गई।
ग्राम कडे़सरा कलां निवासी राजू अहिरवार (40) ग्राम वर्मा बिहार में सफाई कर्मी के पद पर तैनात चल रहा था।
शनिवार सुबह 9:30 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकल कर गांव से निकले हाईवे को पार कर रहा था, तभी झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। राजू और बाइक चालक दीपचंद निवासी ग्राम बामोर तहसील गरौठा जिला झांसी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार को राजू अहिरवार की मौत हो गई, वहीं दीपचंद की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। राजू की मौत की खबर सुन परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री है।