{"_id":"68a7786cff55272ce80cba26","slug":"a-population-of-eight-thousand-is-facing-drinking-water-crisis-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-141244-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेयजल संकट से जूझ रही आठ हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेयजल संकट से जूझ रही आठ हजार की आबादी
विज्ञापन
- शहजाद नदी से टंकी में जाने वाली पाइपलाइन टूटी
- विभागीय अधिकारियों को समस्या बताने के एक माह बाद भी नहीं सुधरी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अतर्गत ग्राम रोड़ा में करीब एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी के लिए अधिक दूरी पर लगे हैंडपंप व कुआं से ग्रामीणों को पानी जुटाना पड़ रहा है। इससे अन्य कार्य पूरी तरह से प्रभावित बने हुए हैं। समस्या से आठ हजार की आबादी जूझ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हैंडपंप व कुआं का पानी पीने से बीमारियों का खतरा सता रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्राम रोड़ा की आठ हजार आबादी को ग्राम खड़ोवरा स्थित जलजीवन मिशन की टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है। इसकी पाइपलाइन खड़ोवरा से रोड़ा मार्ग होकर आती है। बीते दिनों गोविंद सागर बांध के गेट खोले जाने पर नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे नदी उफान पर आने से रपटा की रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही किनारे लगी पाइपलाइन भी टूट गई थी। इससे पेयजल सप्लाई बंद हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन टूटने से करीब एक माह से पानी की बूंद तक नहीं आई है। लगातार पानी न मिलने से गांव में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों को अधिक दूरी से हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। वहीं, कई लोग कुआं से पानी भरकर पीने के लिए मजबूर हैं। अधिकांश लोगों का समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वर्तमान में बारिश होने से कुओं का पानी प्रदूषित होने के चलते बीमारियों के होने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन
0000000
फोटो- 14
कैप्सन- भगवानदास झा
गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कुआं का पानी खारा व दूषित होने से पीने का संकट बना हुआ है। -भगवानदास झा
-- -
फोटो- 15
कैप्सन- पूरनचंद्र कुशवाहा
एक माह से गांव में पानी की सप्लाई ठप है। पानी के लिए अधिक दूरी पर जाना पड़ रहा है। -पूरनचंद्र कुशवाहा, सदस्य ग्राम पंचायत
-- -
फोटो- 16
कैप्सन- जयराम
ग्राम रोड़ा की आठ हजार आबादी को पानी की समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। - जयराम
-- -
फोटो- 17
कैप्सन- रामनाथ यादव
गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित है। ऐसे में लोग कुआं से पानी पी रहे हैं। इससे बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। -रामनाथ यादव
-- -
फोटो-37
शहजाद नदी से टंकी को जाने वाली लाइन कई बार क्षतिग्रस्त को चुकी है। करीब एक माह से लगातार विभागीय अधिकारियों से लाइन सही कराने को कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। -सुखसाहब, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि
0000000000
शहजाद नदी में अधिक पानी आने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत कराकर जल्द ही सप्लाई शुरू कराई जाएगी। -अवनीश सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, ग्रामीण