फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A people dead for poision

जहर खाने से युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
A people dead for poision
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मैरतीकलां में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक बीमारी के चलते परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मैरतीकलां निवासी महेंद्र (26) पुत्र मानिक चंद कुर्मी बृहस्पतिवार की रात को करीब नौ बजे घर पहुंचा और घर पहुंचते ही उसने शीशी में रखी कुछ गोलियां खा ली और शीशी को परिवार के लोगों के बीच फेंकते हुए कहा कि उसने सल्फास खा ली है। परिजनों ने फेंकी हुई शीशी उठाकर देखी, तो वह सल्फास की ही गोलियों की शीशी थी। तभी युवक की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई अवधेश ने बताया कि उसका चचेरा भाई महेंद्र का एक वर्ष पहले ऑपरेशन हुआ था, तभी से उसे दर्द होता रहता था, जिससे वह काफी परेशान रहता था और नशा भी करने लगा था। बीते रोज रात में अचानक से उसे पेट में दर्द हुआ, तो उसने पहले नशा किया और फिर बाद में जहर खा लिया। मृतक का एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed