फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A people dead for light

हाईटेंशन लाइन पर तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
A people dead for light
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिदौनियां में हाइटेंशन लाइन पर तार जोड़ते समय एक चक्की संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर शटडाउन देकर लाइन चालू करने का आरोप लगाया हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम दिदौनिया निवासी सुरेंद्र सिंह (35 वर्ष) पुत्र वीर सिंह लोधी की गांव में आटा चक्की है। शुक्रवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे 11 हजार केवी लाइन में अचानक से फाल्ट आ गया, जिससे बिजली गुल हो गई। इस पर सुरेंद्र सिंह एक संविदा कर्मी से मोबाइल से बात करके शटडाउन लेकर खंभे पर तार की मरम्मत के लिए चढ़ गया। खंभे पर काम करने के दौरान उसने एक तार तो जोड़ लिया, जैसे ही वह दूसरा तार जोड़ने लगा तो अचानक से विद्युत लाइन चालू हो गई और सुरेंद्र सिंह 11 हजार केवी लाइन के तारों के करंट की चपेट में आकर झुलस गया और जमीन पर गिर गया। यह देख ग्रामीण व परिजन उसे तत्काल मड़ावरा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के लाइनमैन उसके भाई से गांव में बिजली का काम कराते थे और इसके लिए उसे शटडाउन भी दिया जाता था, इसी विश्वास में उसने शु्क्रवार को भी लाइन में फाल्ट आने पर विद्युत कर्मी के कहने पर ही शटडाउन लेकर लाइन पर चढ़ा था, जिसकी कॉल डिटेल भी है। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है। वहीं, उक्त मामले में अवर अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि उनके सब स्टेशन से कोई भी शटडाउन नहीं लिया गया था और न ही उक्त व्यक्ति विभाग से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed