फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A number of walking around the city were two carts

शहर में घूम रहीं एक नंबर की दो गाड़ियां

Mon, 14 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में इन दिनों बिना नंबर प्लेट और एक ही नंबर की दो अथवा दो से अधिक गाड़ियां धड़ल्ले से घूम रही हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल के पास बोलेरो गाड़ी का नंबर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर देखा गया। स्थानीय लोगों ने नंबर पहचानकर मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ की और फिर मोटरसाइकिल से नंबर प्लेट निकालकर भगा दिया। इतना ही नहीं, पुलिस चेकिंग में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं, जो सहायक संभागीय परिवहन आयुक्त और पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल के सामने शनिवार को काले रंग की टीवीएस कंपनी की स्टार बाइक खराब हो गई। काफी देर तक जब बाइक स्टार्ट नहीं हुई, तो होटल में मौजूद लोगों का ध्यान मोटरसाइकिल पर गया। होटल मालिक ने जैसे ही बाइक पर आगे लगी नंबर प्लेट देखी तो वह हैरान रह गए, क्योंकि उस बाइक पर लगी नंबर प्लेट पर लिखा गाड़ी का नंबर और उनकी बोलेरो गाड़ी का नंबर एक ही था। इस पर उन्होंने तत्काल उक्त मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ की व कागज दिखाने को कहा, लेकिन वह कागज नहीं दिखा सका। इससे हंगामा हो गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मोटरसाइकिल चालक पहचान का होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल से नंबर प्लेट निकालकर उसे चेतावनी देकर भगा दिया। यह मामला रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


शहर में इस प्रकार के एक या दो मामले नहीं, बल्कि आए दिन देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक की पहल पर व्हाट्सऐप चालान प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें कई वाहन का फोटो खींचकर जब पंजीकृत वाहन स्वामी को चालान भेजा गया, तो पता चला कि जिस वाहन का चालान किया गया है, वह वाहन उक्त वाहन स्वामी के पास है ही नहीं। वाहन स्वामी फोटो देखकर भी चौंक गए, क्योंकि उनकी गाड़ी का नंबर वहीं था, जबकि गाड़ी कोई दूसरी थी। जो इस ओर इशारा करता है कि नंबर प्लेट बदलकर अवैध रूप से बिना पंजीकृत वाहनों का संचालन नगर में धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, गत दिनों एआरटीओ द्वारा भी एक तीन पहिया वाहन की नंबर प्लेट पर पिकअप गाड़ी का नंबर लिखा पाए जाने पर जखौरा थाने में बंद कराया गया था। इसी प्रकार ओवरलोडिंग में पकड़ा गया एक बालू से भरा ट्रक दो सप्ताह से लावारिस हालत से शहर कोतवाली के सामने खड़ा हुआ है। वाहन स्वामी द्वारा अब तक बालू से लदे इस ट्रक को नहीं छुड़वाया गया है, जो संदिग्धता को दर्शाता है, जबकि उक्त ट्रक सड़क किनारे खड़ा होने से अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा हो रही है।

शहर में बिना नंबर के अथवा एक ही नंबर के दो वाहन धड़ल्ले से घूम रहे हैं, लेकिन एआरटीओ एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इन पर शिकंजा कसने को कोई रणनीति नहीं बनाई जा रही है। इसका फायदा बदमाशों द्वारा खूब उठाया जा रहा है।


इस प्रकार के मामले संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाती है। कुछ दिन पूर्व तिपहिया वाहन की नंबर प्लेट पर एक पिकअप गाड़ी का नंबर लिखा पाए जाने पर उसे थाने में बंद कराया गया था। बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा लगाए गए परिवहन विभाग कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर कहा कि मामला संज्ञान में आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

- सोमलता यादव
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी


एआरटीओ आफिस की कार्यप्रणाली से रोष
ललितपुर। कंपनी बाग में हुई बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर रोष  व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन की नाक के नीचे कार्यालय में मनमानी चल रही है। उन्होंने गड़बड़ियों पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर राजमल जैन बरया, राजकुमार, अमर सिंह, कदीर खां, विनोद साहू, ओमकार सिंह, शिव प्रसाद, प्रदीप यादव, गेंदालाल, पंकज जैन, नीलू सेन, प्रदीप साहू, महावीर जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed