{"_id":"6ac2b67e2aac326cfa002513","slug":"a-month-has-passed-since-the-kharif-crop-was-destroyed-insurance-claim-not-yet-received-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164484-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खरीफ फसल बर्बाद हुए एक माह बीता, नहीं मिला बीमा क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खरीफ फसल बर्बाद हुए एक माह बीता, नहीं मिला बीमा क्लेम
Mon, 05 Oct 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। प्रगतिशील किसान जन मोर्चा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देते हुए चिंता जताई कि खरीफ की फसलें नष्ट होने के एक माह बाद भी किसानों को उनका बीमा क्लेम अब तक नहीं मिल सका है।
ज्ञापन में बताया है कि जिले में लगातार हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों की अधिकाधिक फसलें नष्ट हो गई हैं और दैवी विपत्ति के कारण जिले के समस्त किसानों पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में खरीफ की नष्ट फसलों का 25 फीसदी बीमा क्लेम का भुगतान नियमानुसार पंद्रह दिवस में किया जाना चाहिए और उसका भुगतान कंपनी द्वारा एक माह बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया है। ऐसे में किसानों को इसका तत्काल भुगतान कराया जाए। कहा कि जिले के लगभग दो लाख गैर बीमित किसानों को दैवी आपदा से राहत राशि का भुगतान कराया जाए। कहा कि बीमित किसानों द्वारा की गई फसल नुकसान की शिकायत का बीमा कंपनी द्वारा समय से सर्वे न कर किसानों को वास्तविक बीमा क्लेम से वंचित करने की कार्रवाई की जा रही है। इसलिए वास्तविक स्थलीय गाटावार सर्वे कराकर बीमा क्लेम का भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही संगठन ने जिले में खाद पर की जा रही ओवररेटिंग एवं फर्जीबाड़े पर रोक लगाए जाने और इन कार्यों में लिप्त पाए जाने पर अपराधियों की तरह कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर बाबूलाल दुबे, निर्मल कुमार जैन, कैलाश नारायण, सुनील शर्मा, आदि के हस्ताक्षर हैं।