{"_id":"6984e8f09bede0863f0cd0cf","slug":"a-modern-school-will-be-built-in-the-police-line-the-department-has-started-the-exercise-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151155-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस लाइन में बनेगा मार्डन स्कूल, विभाग ने कवायद की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस लाइन में बनेगा मार्डन स्कूल, विभाग ने कवायद की शुरू
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए एसपी की पहल, मान्यता दिलाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए पुलिस लाइन में ही बेहतर शिक्षा दिलाने की पहल की जा रही है। इसके लिए यहां पर पुलिस मार्डन स्कूल खोले जाने के लिए मान्यता दिलाने की कवायद पुलिस अधीक्षक ने शुरू की है। पुलिस लाइन में खोले जाने वाले इस विद्यालय के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस लाइन में बने आवासीय इमारतों में पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों, अधिकारी अपने परिवार सहित निवास करते है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस लाइन में विद्यालय खोलने की पहल की है। यहां खोले जाने वाले पुलिस मॉडर्न स्कूल में बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। एसपी इस पुलिस मार्डन विद्यालय को मान्यता दिलवाने की कवायद में जुटे हुए हैं। बच्चों के खेलने से लेकर पेयजल, शौचालय और कक्षाओं में फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। वहीं, पुलिस माॅर्डन विद्यालय बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वर्षों पहले संचालित होता था स्कूल
पुलिस लाइन में वर्षों पहले स्कूल संचालित होता था। इसमें पुलिस परिवार के बच्चे पढ़ाई करते थे। समय के साथ यह विद्यालय बंद हो गया था। अब पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन में स्कूल खोलने के लिए नई मान्यता दिलाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए विद्यालय संचालित करने की योजना है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। उम्मीद है जल्द से जल्द यहां पर विद्यालय संचालित होने लगेगा। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी