फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A man dead body find in well

युवक का शव कुएं में पड़ा मिला

Thu, 05 Sep 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
A man dead body find in well
बार। थाना बार अंतर्गत ग्राम वस्त्रावन में दो दिन से लापता ग्रामीण का शव कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम वस्त्रावन निवासी खुमान (35) पुत्र हुकुम कुशवाहा दो सितंबर को दोपहर में गेहूं पिसाने के लिए चक्की पर गया था। इसके बाद वहां से लापता हो गया। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार की दोपहर में गांव का ही पर्वत कुशवाहा अपने खेत पर था और दोपहर में वह कुएं के पास पहुंचा। उसने कुएं में झांका तो युवक का शव उतराता देखकर गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो वह खुमान का शव होने की आशंका जताई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना बार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुुंचकर मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन सही नहीं था, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed