फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A labour suspence condition die

मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 04 Jan 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
A labour suspence condition die
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरा में संदिग्ध हालात में एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर सुबह के समय अपने बेड़ा (आहते) में मृत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर राजस्व अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों का कहना है कि मौत बिजली गिरने से हुई है, जबकि तहसीलदार ने गाज गिरने से मौत होने की बात को नकार दिया है।
विज्ञापन

ग्राम खुरा निवासी रामस्वरुप बृहस्पतिवार को सुबह मजदूरी के लिए सिलगन गांव गया था। इसके बाद वह देर शाम को घर लौटा और रात करीब आठ बजे बारिश होने के दौरान वह अपने बेड़ा (आहते) में किसी काम से गया तथा इसी दौरान तेज आवाज से साथ बिजली गिरी और रामस्वरूप की मौत हो गई। सुबह जब उसके पुत्र रामेश्वर ने घर में देखा तो उसके पिता कमरे में नहीं थे। इसके बाद वह बेड़ा में गया, तो वहां उसके पिता रामस्वरुप मृत अवस्था में पड़े थे, उनके सीने पर काला, नीला सा धारीदार निशान बना था। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण व ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। गाज गिरने की सूचना पर राजस्व अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों के बयान लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वर्जन
ग्राम खुरा में फिलहाल आकाशीय बिजली का मामला सामने नहीं आया है। उक्त व्यक्ति खाना खाकर सो गया था, सुबह उसका शव मिला है, मौत का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सरोज, तहसीलदार, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed