फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A handicapped person drinking tea at a shop was beaten with sticks

Lalitpur News: दुकान पर चाय पी रहे दिव्यांग को लाठी-डंडों से पीटा

Thu, 11 Sep 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A handicapped person drinking tea at a shop was beaten with sticks
ललितपुर। कस्बा जाखलौन में दुकान पर बैठे दिव्यांग सुखसिंह से लाठी से दो युवकों ने मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी अजय राजा, पुष्पेंद्र राजा निवासी कस्बा जाखलौन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दुकान पर बैठे दिव्यांग युवक से दो युवकों ने लाठी से मारपीट की। दिव्यांग चोटिल हो गया और जमीन पर गिरा पड़ा, जबकि दुकान के आसपास मौजूद लोग दिव्यांग को आरोपियों से बचा रहे हैं। घटना कस्बा व थाना जाखलौन के बाजार स्थित एक दुकान की है। पीड़ित दिव्यांग सुखसिंह अहिरवार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार सुबह चाय पीने के दौरान पुष्पेंद्र राजा और अजय राजा निवासी कस्बा जाखलौन आए। उसके साथ मारपीट की। मना किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जाखलौन अभिषेक सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed