फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A fine of Rs 1.13 lakh was collected from 208 passengers caught without tickets

Lalitpur News: बिना टिकट पकड़े गए 208 यात्रियों से वसूला 1.13 लाख रुपये जुर्माना

Wed, 20 Aug 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1.13 lakh was collected from 208 passengers caught without tickets

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकट चेकिंग स्टाफ ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना टिकट पकड़े गए 208 यात्रियों से एक लाख 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।




मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में ललितपुर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 13 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की गहन जांच की गई। इसमें अनियमित यात्रा करते हुए यात्रियों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 208 यात्रियों को पर कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन ने 1,13,700 रुपये का जुर्माना वसूल किया। चेकिंग अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर, सोनू राय, सुरेश चंद्र वैश्य, सैय्यद ताज अब्बास, आशीष कटारे, प्रदीप श्रीवास, जितेंद्र सिंह अहिरवार, प्रगति यादव, सूरज कुमार साहू आदि उपस्थित रहे। जनसंपर्क अधिकारी रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की चेकिंग निरंतर चलाई जा रही है। उन्होंने अनुरोध किया कि यात्रा के समय सभी वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed