फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A bus used to run, now that too has stopped and the trouble has increased.

एक बस चलती थी, अब वो भी बंद हो गई और परेशानी बढ़ गई

Sun, 27 Feb 2022 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
A bus used to run, now that too has stopped and the trouble has increased.
महरौनी(ललितपुर)। शहर से ग्रामीण अंचलों के लोग आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन बसों का संचालन किया गया था। लेकिन परिवहन विभाग की उदासीनता से क्षेत्र वासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ज्ञातव्य हो कि नवागढ़ प्राचीन पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक सिद्ध जैन तीर्थ है। जहां संपूर्ण भारत से जैन तीर्थ यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। नवागढ़ में पिछले दो वर्ष से जैन शिक्षा का केंद्र बनने के साथ-साथ छात्रावास भी संचालित हैं। इसके चलते अभिभावकों के साथ साथ दर्शनार्थियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

नवागढ़ से झांसी के रास्ते चलने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बस के बीते कई महीनों से बंद होने के कारण ग्राम मैनवार, पथराई, सौजना, जगारा, कारीटोरन, गौना, कुसमाड् सहित दर्जनों ग्राम के ग्राम वासी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागढ़ से झांसी एक मात्र बस थी। जिसके बंद होने से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। झांसी जाने वालों को तहसील मुख्यालय पहुंच कर बस में बैठना पड़ता है। जिससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्वाद होता है।- सुनील बैद्य, सामाजिक कार्यकर्ता।
जैन तीर्थ नवागढ़ में बस के बंद होने से दर्शनार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब झांसी तक की यात्रा करने वालों के लिए कोई साधन नहीं बचा है ।- प्रेम चंद साहू

बस के बंद होने से छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं देशभर से आने वाले जैन धर्मावलंबियों को बहुत परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।-प्रकाश नारायण नामदेव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed