फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A bike rider dead for accident from puliya

पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 07 Jan 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
A bike rider dead for accident from puliya
महरौनी। थाना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम मसौराकलां के आगे पड़ौरिया बाग के पास महरौनी रोड पर एक तेज रफ्तार पल्सर सवार युवक की मौत हो गई। मोहल्ला लुुहरयाना निवासी दीपक (25) पुत्र राजकुमार झा रविवार को माता-पिता के साथ रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने ललितपुर आया था। माता-पिता ललितपुर में रुक गए, जबकि वह महरौनी लौटने लगा। माता-पिता और रिश्तेदारों ने रात का हवाला देकर उसे रोका, लेकिन वह नहीं माना। वह अपनी पल्सर बाइक से महरौनी जा रहा था, तभी ग्राम मसौरा के आगे पड़ौरिया बाग के पास उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। इस पर वह मोबाइल उठाकर चलती बाइक में बात करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका तेज रफ्तार बाइक से संतुलन बिगड़ गया और बाइक एक पुलिया से जाकर टकरा गई, जिससे बाइक की हेडलाइट टूटकर उसके गले में फंस गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल युवक ने अपने परिजनों को मोबाइल से घटना की सूचना दी। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल और फिर झांसी ले गए। लेकिन, झांसी ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिजनों ने मृृतक के शव को घर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed