फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कुल्हाड़ी से गला काटकर ग्रामीण की हत्या

कुल्हाड़ी से गला काटकर ग्रामीण की हत्या

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीकरा तिवारी में बृहस्पतिवार की रात चार लोगों ने रंजिशन एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बानपुर पुलिस ने इस मामले में चार लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बार थाना अंतर्गत ग्राम गदयाना व हाल टीकरा तिवारी निवासी खुशीलाल (40 वर्ष) पुत्र गनेश कुशवाहा बृहस्पतिवार की रात 10 बजे खाना खाने के बाद मिर्ची के खेत में चारपाई डालकर सो रहा था। निकट ही उसकी पत्नी राजवती भी चारपाई पर सो रही थी। रात करीब ढाई बजे ग्राम गदयाना निवासी अशोक, कल्लू पुत्रगण मनू कुशवाहा, बबलू कुशवाहा एवं जगदीश जोशी बाड़ हटाकर खेत में घुस आए और खुशीलाल की चारपाई को घेर लिया। आहट पाकर राजवती की नींद टूट गई, तभी उक्त लोगों ने उसे पकड़कर मुंह दबा लिया। इसके बाद उसकी आंखों के सामने चारपाई पर सो रहे पति की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे खुशीलाल की चारपाई पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाग गए। राजवती ने शोर मचाकर परिजनों को पुकारा, शोर सुनकर पुत्र प्रताप सिंह बहू क्रांति, बहनोई कपूरे मौके पर पहुंच गए। इस हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। शुक्रवार तड़के राजवती ने थाना बानपुर पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने राजवती की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 302/34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व गदयाना में हुई हत्या का लिया बदला
ललितपुर। तीन वर्ष पहले थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गदयाना निवासी शिवलाल की गांव के बीच लाठियाें से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में खुशीलाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तभी से शिवलाल के परिजन उससे रंजिश मानने लगे थे। इस कारण जमानत पर रिहा होने के बाद उसे अपना पैतृक गांव गदयाना छोड़ना पड़ा। खुशी लाल ग्राम टीकरा तिवारी में अपनी बहन खिन्नी पत्नी कपूरे कुशवाहा के यहां रहने लगा था। कसबा निवासी प्रहलाद लोधी के खेत में सब्जी उगाकर भरण पोषण कर रहा था। शिवलाल की हत्या के बाद रंजिश मानने वालों ने खुशी लाल का यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। खुशीलाल दो भाइयों में छोटा था। उसका एक पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक के बड़े भाई किशोरी का कहना है कि उसके भाई को मौत के घाट उतारने वाले गदयाना निवासी शिवलाल के ही परिजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed