फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जनता की आवाज उठाता रहेगा चेतना मंच

जनता की आवाज उठाता रहेगा चेतना मंच

Sun, 23 Mar 2014 05:33 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 23 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रीय चेतना मंच के तत्वावधान में घंटाघर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान 23 मार्च को समाजवाद के प्रणेता डा. राममनोहर लोहिया की जयंती व भगत सिंह का शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मंच लगातार जन समस्याओं को उठाता रहा है और आगे भी जनता की आवाज बनेगा।
विज्ञापन

बैठक में मंच के संयोजक राजेंद्र रजक ने कहा कि मंच हर छोटी-बड़ी समस्या को उठाकर लड़ता चला आ रहा है। धनतंत्र, धर्मतंत्र व लाभतंत्र में दबे लोगों की आवाज के आगे भी दबने नहीं दी जाएगी। प्रशासन से लेकर लखनऊ तक इसकी आवाज मुखर की जाएगी। समाज के लोग आगे निकलकर समाजवादी विचारधारा से जुड़ने का काम करें। मंच के महामंत्री संभव सिंघई ने बताया कि 23 मार्च को मंच की पांचवीं वर्षगांठ के साथ समाजवाद मसीहा प्रेरणा स्त्रोत डा. राममनोहर लोहिया की 96वीं जयंती व अमर शहीद भगत सिंह का शहीद दिवस मनाया जाएगा। बलखंडी हनुमान मंदिर पर पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाले आयोजन में भीड़तंत्र, धनतंत्र, लाठीतंत्र और धर्मतंत्र में बदलता लोकतंत्र विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें समाजवादी विचारक मुसाहिब अली, सत्येंद्र रत्नाकर समाजवाद पर व्याख्यान देंगे। गोष्ठी के विषय पर भी प्रबुद्ध नागरिक अपने अपने विचार रखेंगे। उन्होंने नगर के लोगों से आयोजन में भाग लेने को कहा। बैठक में राजेंद्र जैन, केपी कंचन, अय्यूब खान, बृजेश पंथ, संजीव नामदेव, मोहम्मद नसीम, अनिल चौधरी, रमजान अली, विकास त्रिपाठी, अजय कठरया, सुनील हिरावल, शंकर लाल विश्वकर्मा, प्रकाश कुशवाहा, शब्बीर खान मंसूरी, बृजेश जायसवाल, अनिल जैन, दीपक जैन, आशीष काव्यांजलि, कमलेश कटियार, अजय धौर्रा, राकेश रिंकू, धर्मेंद्र सिंघई, गौरव जैन, थोवनदास, गोविंददास साहू, गब्बर अहिरवार, मुवीन राही, विनोद रजक, संजय तिवारी, लखन ताम्रकार, बाबूलाल दरौनी, राजकुमार राय, दुली परिहार, संतोष रजक, राहुल सतभैया, सीताराम, हरपाल, पुनीत परिहार, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, राजू राजा आदि उपस्थित रहे। संचालन घनश्यामदास सेन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed