फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ..और हंसते- हंसते हरदौल ने किया विषपान

..और हंसते- हंसते हरदौल ने किया विषपान

Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। तुवन मंदिर में चल रहे सरस महोत्सव के दूसरे दिन बुंदेली माटी के पराक्रमी योद्धा ‘लाला हरदौल’ की नाट्य प्रस्तुति में देवर- भाभी के रिश्तों की पवित्रता सिद्ध करने को हंसते- हंसते लाला के विषपान का मंचन लोगों के दिल को छू गया। ऐतिहासिक घटना पर आधारित नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘लो आज कथा हरदौल की हम सब रसिक जनन के मन भरहे, यदि ठीक जचे तो हिये धरियो जो न ठीक जचे तो बिसर जइयो’ पंक्ति से शुरू हुई नाट्य प्रस्तुति में दर्शाया गया कि रामराजा सरकार की नगरी ओरछा के राजवंश में जन्मे वीर सिंह की तीन संतानें थीं। छह वर्ष के हरदौल का रानी जू चंपावती अपने ममतामयी आंचल में पालन पोषण करने लगीं। हरदौल भी भाभी को मां मानते हुए उनकी कभी भी अवज्ञा नहीं करते। शिक्षा दीक्षा हासिल करके वापस लौटे लाला का जोरदार स्वागत होता है और महाराज उनको बड़ागांव की जागीर दे देते हैं। इससे महामंत्री पहाड़ सिंह लाला हरदौल से जलने लगता है और उनके खिलाफ तरह- तरह से षड्यंत्र रचता है। वहीं हरदौल लोगों को मुगलों के खिलाफ एकजुट करते हैं। साथ ही जात पात का भेद मिटाकर सांवला डोम को गले लगाकर अपना अंगरक्षक बना लेते हैं। उधर, 17 वीं शताब्दी के मुगल बादशाह शाहजहां छोटे- छोटे राज्यों पर कब्जा कर रहा था। इस दौरान बादशाह के सिपहसालार मेंहदी हसन मुगल सैनिकों के साथ ओरछा आकर जनता से कर वसूलता है, जिसका हरदौल कड़ा विरोध करते हैं। हरदौल मेंहदी हसन को मौत के घाट उतार देते हैं। उधर बाकी खां ओरछा पर हमला बोल देता है। रानी जू चंपावती के आदेश पर लाला बाकी खां के खिलाफ युद्ध लड़ते हैं और उसको भी मौत के घाट उतार देते हैं। पहाड़ सिंह हरदौल व रानी जू के पवित्र संबंधों पर कीचड़ उछालकर राजा जुझार सिंह के कान भरता है। राजा उसकी बातों में आ जाते हैं और लाला हरदौल को खीर विष देने का आदेश रानी जू को दे देते हैं। रानी जू के समझाने के बाद भी राजा अपनी बात पर अटल रहते हैं। मां स्वरूप भाभी की पवित्रता सिद्ध करने को अपना परम कर्तव्य मानते हुए लाला हरदौल हंसते- हंसते विष मिला खीर का प्याला पी जाते हैं। ओरछा की सुरक्षा रामराजा को सौंप लाला वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं। इसी के साथ नाटक का समापन हो जाता है।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी की पत्नी नीलम वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी सुधा सिंह व जिला विकास अधिकारी की पत्नी रत्ना तिवारी, नपा अध्यक्ष की पत्नी ऊषा जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में हम थिएटर ग्रुप भोपाल के निर्देशक बालेंद्र सिंह ने सभी कलाकारों का परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed