फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे

स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे

Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला व्यापारी के मुनीम के साथ हुई आठ लाख की लूट के मामले में लुटेरों की तलाश में निकली क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम की राजकीय पालीटेक्निक के पीछे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाशों को तीन तमंचे, 15 कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी के साथ दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह छह बजे क्राइम ब्रांच इंचार्ज संजय कुमार के निर्देशन में स्वॉट टीम इंचार्ज शशांक राजपूत अपनी टीम के साथ बदमाशों की तलाश में नाराहट की ओर जा रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि असलहों से लैस कुछ बदमाश महरौनी से मसौरा होते हुए ललितपुर की ओर आ रहे हैं। सवा छह बजे बाइक पर सवार तीन लोग खितवांस से ललितपुर की ओर आते दिखे। स्वॉट टीम के टोकते ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया, जिसमें टीम इंचार्ज बाल-बाल बच गए। इसके बाद टीम के सदस्यों ने घेराबंदी करके तीनों को दबोच लिया। पकडे़ गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम बालाराम कुशवाहा निवासी ग्राम खितवांस, कंछेदी निवासी ग्राम अंडेला एवं भइयन उर्फ भैयालाल निवासी ग्राम मैनवार बताया। बदमाशों ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उन्होेंने शहर क्षेत्र से कुछ दिनों पूर्व चुराई थी। स्वॉट टीम द्वारा बरामद की गई बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। स्वॉट टीम इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर वाहन चोरी के कई मामले हैं। आरोपी भैयन एवं कंछेदी ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था, जिसमें उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। दोनों आरोपी जमानत पर रिहा चल रहे थे। कोतवाली सदर में बदमाशों के खिलाफ धारा 307, 411 व शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 26, 27 के अंतर्गत मामले दर्ज कराए गए। स्वॉट टीम में मुन्ने खां, दुर्गेश चौहान, आनंद सिंह, संजय राजावत, अवधेश यादव, कौशल किशोर एवं सत्येंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed