{"_id":"25-30606","slug":"Lalitpur-30606-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में डूबने से वृद्धा की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में डूबने से वृद्धा की संदिग्ध मौत
Lalitpur
Updated Mon, 04 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रिपोर्टिंग चौकी बिरधा अंतर्गत ग्राम टीला में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबने से मौत हो गई। वृद्धा के परिजनों ने स्थानीय कुछ लोगों पर उसे आत्महत्या को प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम टीला निवासी पानकुंवर (70) पत्नी भुजबल सिंह का शव रविवार सुबह उसके घर के नजदीक स्थित कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतका के पुत्र रगपाल का कहना है कि शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने उसकी वृद्ध मां के साथ अभद्रता की थी, जिससे वह काफी आहत थी। रगपाल ने आशंका प्रकट की है कि अभद्रता से क्षुब्ध होकर उसकी मां ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, बिरधा चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने कहा कि वृद्धा को आंखों से कम दिखाई देता था और कुआं भी उसके घर के नजदीक स्थित है। उन्होंने संभावना जताई कि देर रात्रि अंधकार के कारण वह कुएं में गिरकर हादसे का शिकार बन गई।