फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी सबकी नजरें

अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी सबकी नजरें

Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के सभी चौदह सदस्य चुने जाने के बाद अब सबकी निगाहें अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई हैं। बुंदेला गुट की दिलचस्पी से चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष के लिए अभी तक कोई अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला सहकारी बैंक परिसर में प्रबंध समिति के सदस्यों का मतदान चुनाव अधिकारी उप जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप की देखरेख में हुआ। हालांकि कुल 14 में से 8 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इसके अलावा एक रिक्त पद पर शासन ने नदीपुरा निवासी दीपक पंथ को नामित कर दिया था। मंगलवार को रिक्त पांच सदस्यों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह आठ बजे से शाम साढे़ चार बजे तक मतदान चला। चुनाव में ललितपुर क्षेत्र तीन में कुल 18 मतदाता थे। इसी प्रकार ललितपुर विशेष क्षेत्र में 75 मतदाता सूचीबद्ध थे। निर्धारित समयावधि में क्षेत्र तीन से 18 में से 17 मतदाताआें ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, क्षेत्र ललितपुर विशेष 1 से 75 में से 74 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद मतों की गिनती प्रारंभ हुई। इसमें क्षेत्र तीन ललितपुर से राजेश यादव को 12 मत, रोशन यादव को 10 मत, अश्वनी पुरोहित को 9 मत, रनवीर को 7 मत, सुरेन्द्र सिंह को 7 मत, रामस्वरूप को 6 मत हासिल हुए। इस प्रकार राजेश यादव, रोशन यादव व अश्वनी पुरोहित को विजयी घोषित किया गया। वहीं, ललितपुर विशेष क्षेत्र एक में महेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला उर्फ पप्पू राजा को 40 मत, अशोक रावत को 33 मत, राधिका यादव को 25 मत, अरविंद कौशिक को 11 मत, दरयाव सिंह को 21 मत, बृजभान को 10 मत एवं शीलचंद नजा दाऊ को 1 मत प्राप्त हुआ। इस तरह महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला व अशोक रावत विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

पूर्व में क्षेत्र एक तालबेहट से फूल सिंह यादव लखनपुरा, बृजभान हिंगोरा, श्रीप्रकाश हिंगोरा, क्षेत्र दो महरौनी से कैलाश बानपुर, फूलकुंवर चकौरा, फेरन बानपुर, क्षेत्र ललितपुर विशेष दो से आल्हा प्रसाद निरंजन मिर्चवारा, मनमोहन सिंह उर्फ मंझले राजा बानपुर निर्विरोध चुन लिए गए थे। इसके अतिरिक्त शासन ने रिक्त चल रहे एक सदस्य पद पर नदीपुरा निवासी दीपक पन्थ को नामित सदस्य मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी आनंद स्वरूप ने सभी विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अब प्रबंध समिति के 14 सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव तीस जनवरी को करेंगे। इस चुनाव पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। खासकर बुंदेला गुट के चुनाव में उतरने से मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है। इन हालातों में सपा प्रदेश पदाधिकारियों को भी पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार चुनना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज होगा अध्यक्ष का चुनाव
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रदर्शन 30 जनवरी को प्रात: 9 बजे होगा। अंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां 10 से 10.30 बजे तक मांगी जाएगी। अंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियों का निराकरण 10.30 बजे से 11 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11.30 बजे, नामांकन पत्रों के प्रस्तुतीकरण 12 से 12.30 बजे तक, नामांकन पत्रों पर आपत्तियों का निस्तारण एवं जांचोपरान्त नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन, नामांकन वापसी 1.30 बजे से 2 बजे तक, उम्मीदवारों की सूची का प्रदर्शन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन 2 से 2.30 बजे तक, मतदान 3 से 4.30 बजे तक और मतगणना मतदान के तुरंत बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed