फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तहसील दिवस में छाए रहे राजस्व के मामले

तहसील दिवस में छाए रहे राजस्व के मामले

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सदर तहसील में तहसील दिवस के दौरान राजस्व के सर्वाधिक मामले आये, इनमें से एक ही प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण हो सका। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अफसर समय सीमा के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करें, जिससे कि फरियादियों को अनावश्यक परेशान न होना पडे़।
विज्ञापन

तहसील दिवस में कुल 71 प्रार्थना पत्र आये, इनमें राजस्व के 38, पुलिस के 04, जिला समाज कल्याण विभाग के 04, नगर पालिका के 05, विद्युत विभाग के 05, जिला पूर्ति विभाग के 05, सिंचाई विभाग का 01, विकास विभाग का 01, जिला बेसिक शिक्षा विभाग के 03, जल निगम के 02, चिकित्सा विभाग के 02, अन्य विभाग से संबंधित 01 शिकायती पत्र था। प्रभारी जिलाधिकारी महेश प्रसाद व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा को ध्यान में रखकर तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अफसरों को शिकायती पत्र सुपुर्द करते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने ग्राम गुढ़ा के संतोष वाल्मीकि की विद्युत करंट से मौत होने पर उसकी पत्नी सुनीता को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंदिरा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, एआर कोपरेटिव, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed