फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ धरना

आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ धरना

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। आरपीएफ कर्मियों द्वारा पत्रकारों पर हमले के विरोध में बुधवार को घंटाघर प्रांगण में संवाददाताओं ने धरना दिया। धरनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को ज्ञापन सौंपा गया और उनके आश्वासन पर धरना पांच दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री दिए गए ज्ञापन में पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। साथ ही आरपीएफ थाना में तैनात सभी कर्मियों को निलंबित किए जाने, रेलवे क्षेत्र में घटित अपराधों में आरपीएफ की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच किए जाने एवं पत्रकारों की सुरक्षा की भी मांग की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को घटनाक्रम से अवगत कराया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर धरना आगामी पांच दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। इस दौरान अक्षय दिवाकर, हरवीर सिंह अरोरा, बृजमोहन रिछारिया, मनीष शुक्ल, विजय जैन कल्लू, अमित सोनी, संजू श्रोतीय, शैलेष गौतम, अनिल जैन सीमा, हरीकिशन बाबा, ग्रापए जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे, प्रबोध तिवारी, आनंद प्रकाश गुप्ता, रामविलास कटारे, रामकु मार नायक, शिवयोगी प्रेमशंकर, अमित पांडेय, राजीव दुबे, राहुल जैन, कुंदन पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed