फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अवैध रुप से गेहूं ले जाते तीन वाहन पकड़े

अवैध रुप से गेहूं ले जाते तीन वाहन पकड़े

Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। प्रशासन द्वारा जिले से बाहर गेहूं बिक्री पर लगी रोक के बावजूद वाहनों में भरकर बिकने जा रहे गेहूं क ो सचल दल ने पकड़ लिया। दल ने तीनों वाहन चालकों से आठ हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला है।
विज्ञापन

प्रदेश में गेहूं पर चार फीसदी टैक्स है, जबकि समीपवर्ती मध्य प्रदेश में मात्र दो फीसदी टैक्स है । दो फीसदी टैक्स चोरी करने के फेर में जनपद का अधिकांश व्यापारी अपने गेहूं को मध्य प्रदेश की मंडी में विक्रय कर अधिक पैसा कमाना चाहता है। इसके अलावा बाहरी मंडी में व्यापारी को नकद दाम भी मिलता है। इससे जनपद को राजस्व घाटा होता है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले से मध्यप्रदेश में विक्रय को जाने वाले गेहूं पर रोक लगा दी गई है। मध्यप्रदेश में बिक्री को जाने वाले गेहूं पर लगाम कसने के लिए कृ षि उत्पादन मंडी समिति द्वारा सचल दल बनाकर इस पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सचल दल प्रभारी श्रीराम गोस्वामी, मंडी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, अनिल निरंजन आदि ने राजमार्ग पर ग्राम कडे़सराकलां के पास चेकिंग के दौरान तीन वाहनों को गेहूं ले जाते पकड़ा, जिस पर उन्होंने आठ हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। सचल दल के क्षेत्र में मौजूद रहने के कारण चोरी से समीपवर्ती मध्यप्रदेश की बसई, पिछोर, चकरपुर में गेहूं बेचने वाले व्यापारियों में हडकंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed