{"_id":"5c1eabd4bdec2256a770525a","slug":"91545513940-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहान बालिका आवासीय विद्यालय में वितरित किए जाएंगे चश्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहान बालिका आवासीय विद्यालय में वितरित किए जाएंगे चश्मे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहान बालिका आवासीय विद्यालय में बांटे गए चश्मे
जिलाधिकारी ने की जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा
ललितपुर। शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई।
कार्यक्रम की शुरुवात में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी व उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का स्वागत किया। तत्पश्चात बैैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इसमें जिलाधिकारी द्वारा जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत जनपद में 20 नवंबर तक कुल 16868 प्रसव किए गए हैं। इनमें से 13597 लाभार्थियों का भुगतान किया गया है। माह नवंबर 2018 में एनआरसी की बेड ऑक्यूपेंसी तालबेहट की 76.32 एवं मड़ावरा की 77.42 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूलों में आई स्क्रीनिंग के पश्चात दृष्टि दोष वाले बच्चों को चश्में का वितरण के लिए विहान बालिका आवासीय विद्यालय में इसी माह चश्में का वितरण किया जाना प्रस्तावित है। जननी सुरक्षा कार्यक्रम के लिए जिला स्वास्थ्य इकाईयों पर नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था 102 व 108 गाड़ियों से प्रदान की जाती है। जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों में 06 शय्या व जिला चिकित्सालय पुरूष में 10 शय्या एनआरसी स्थापित एवं क्रियाशील है। जिला चिकित्सालय में संचालित डिस्ट्रिक टोबेको सजेशन सेन्टर पर माह नवम्बर 2018 में तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पाद के सेवन की आदत से ग्रसित 269 पुरूष एवं 192 मरीजों को लाभान्वित किया गया है। यूपी एम्बुलेंस 108 एवं 102 की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 108 की 13 एवं 102 की 16 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं जिनमें समस्त दवायें एवं उपकरण क्रियाशील हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 नवम्बर से मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण से संतृप्त किया जाना है। इस टीकाकरण से बच्चों को खसरा जैसे रोग से मुक्ति मिलेगी। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 09 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को संतृप्त किया जाना है। इसलिए सभी लोग अपने आसपास के सभी बच्चों का मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण करवायें, भले ही पहले भी उनका टीकाकरण हो चुका हो और इस अभियान में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।