{"_id":"5bd0d854bdec22693f5f5ba3","slug":"91540413524-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराहट फीडर को 24 घंटे में मिल रही मात्र पांच से छह घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराहट फीडर को 24 घंटे में मिल रही मात्र पांच से छह घंटे बिजली
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराहट फीडर को 24 घंटे में मिल रही मात्र पांच से छह घंटे बिजली
किसानों को सता रही सिंचाई की चिंता, विभाग वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नाराहट फीडर के किसानों को 24 घंटों में मात्र पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसानों द्वारा शिकायत करने के बाद विद्युत विभाग भी किसानों को सुचारु व अधिक से अधिक बिजली देने के लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था जुटाने में लगा हुआ है।
एक ओर जहां शासन द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार दावा कर रहा है, वहीं बिरधा ब्लॉक में नाराहट फीडर के दर्जनों गांवों के किसानों को बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के चलते करीब दस दिन से अधिक समय से ओवलोड की वजह से घंटों बिजली संकट बना हुआ है। जिससे इस क्षेत्र के किसानों को मात्र मुश्किल से पांच से छह घंटे और कई बार तो इससे भी कम समय तक ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसानों ने बिजली अधिकारियों से कई बार इस संबंध में शिकायत भी है ताकि उन्हें सिंचाई के लिए भरपूर बिजली आपूर्ति दी जा सके। नाराहट फीडर के अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द, नाराहट, दिगवार, तरावली, बरेजा, महाराजपुरा, ललितापुर, दोलतपुर, पटना, बरोदिया, पारौल, सिंगरवारा, गुरयाना, चांदोरा, गुढ़ा, खिरिया, देवरी, धोलपुरा, गदोरा, अर्जुन खिरिया, मकरीपुर, बनयाना आदि दर्जनों गांव में मात्र घंटे बिजली मिल पा रही है और वह भी किस्तों में ही मिल रही है। जिससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट उत्पन्न हो गया है। हालांकि विभाग फिलहाल बिरधा फीडर से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था कर अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति देने में लगा हुआ है और दावा किया जा रहा है कि शीघ्र ही इस फीडर के लिए स्थाई इंतजाम कर सुचारु विद्युत आपूूर्ति की जाएगी। वहीं नाराहट फीडर के किसानों से विद्युत अधिकारियों से शीघ्र ही सिंचाई के दौरान कम से कम 12 से 15 घंटे तक सुचारु बिजली मुहैया कराए जाने की मांग की है।
-
इनका कहना है-
नाराहट फीडर पर दर्जनों गांव में सिंचाई के दौरान लोड अधिक होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। फिलहाल नाराहट फीडर के कुछ गांव बिरधा फीडर से जोड़कर बिजली में सुधार किया जा रहा है। शीघ्र ही स्थाई रुप से नया फीडर बनाकर ग्रामीणों को सुचारु बिजली मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
चंद्रप्रकाश, अवर अभियंता विद्युत, बिरधा, पाली।