फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अब क्रय विक्रय सहकारी समितियों के होंगे चुनाव

अब क्रय विक्रय सहकारी समितियों के होंगे चुनाव

Sat, 17 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अब क्रय विक्रय सहकारी समितियों के होंगे चुनाव
अब क्रय विक्रय सहकारी समितियों के होंगे चुनाव
विज्ञापन

ललितपुर।
अब जिले की क्रय विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव का कार्यक्रम जारी हुआ है। इसमें छह मार्च को प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा। वहीं, सात मार्च को सभापति, उप सभापति और अन्य समितियों के प्रतिनिधि चुने जाएंगे। चुनाव की शुरुआत प्रबंध कमेटी के सदस्यों से होगी।
सहकारिता विभाग में चुनाव चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। पहले साधन सहकारी एवं ऋण समितियों के चुनाव संपन्न हुए। अब क्रय विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसमें प्रबंध कमेटी के सदस्य, सभापति, उप सभापति और अन्य समितियों के सदस्य चुने जाएंगे। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए 20 फरवरी को अंनन्तिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, 22 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां दाखिल की जाएगी। 23 फरवरी को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 24 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 26 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे नामांकन पत्रों का परीक्षण किया जाएगा। 27 फरवरी को वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन होगा। 28अट्ठाइस फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। छह फरवरी को मतदान और इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। सात मार्च को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन सुबह साढ़े आठ बजे सुबह नौ बजे अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति ली जाएगी। इसके उपरांत सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सुबह साढ़े दस बजे से सुबह ग्यारह बजे तक अंतिम मतदाता सूची सूची का प्रदर्शन, सुबह ग्यारह बजे से दोपहर बारह बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। दोपहर बारह बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे नामांकन पत्रों की जांच, दोपहर साढ़े बारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। दोपहर दो बजे से दोपहर ढाई बजे चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अंतिम नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


दो समितियों का कार्यक्रम तय
जिले में दो क्रय विक्रय सहकारी समितियां संचालित हैं। ललितपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति में सर्वाधिक पांच हजार मतदाता हैं। वहीं, महरौनी क्रय विक्रय सहकारी समिति में तीन हजार पांच सौ मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed