फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कोटे की दुकान का अनुबंध निरस्त, गैस वितरक से स्पष्टीकरण

कोटे की दुकान का अनुबंध निरस्त, गैस वितरक से स्पष्टीकरण

Sat, 23 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
कोटे की दुकान का अनुबंध निरस्त, गैस वितरक से स्पष्टीकरण
कोटे की दुकान का अनुबंध निरस्त, गैस वितरक से स्पष्टीकरण
विज्ञापन

ललितपुर।
जिला पूर्ति अधिकारी ने उचित दर की दुकानों से वितरण में गड़बड़ी पकड़े जाने पर दो दुकानें निलंबित कर दी तो इतने ही दुकानों का अनुबंध निरस्त कर दिया। इतना ही नहीं, सिलेंडर में गैस कम पाए जाने पर वितरक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अंत्योदय और पात्र गृहस्थियों को योजना का लाभ दिलाने के मकसद उचित दर की दुकानों के निरीक्षण तेज कर दिए हैं। उन्होंने ग्राम जरया में उचित दर विक्रेता परमानंद व ग्राम बरौदा बिजलौन में कोटेदार भवर सिंह की दुुकान पर वितरण में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया। वहीं, ग्राम गुरयाना में उचित दर विक्रेता अशोक कुमार व ग्राम रमेशरा में कोटेदार प्रह्लाद सिंह की दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया। इससे पहले उन्होंने मे. अरिहंत इंडेन गैस सर्विस व मे. आदि इंडेन गैस सर्विस का निरीक्षण किया। इस दौरान 14.2 किलोग्राम भार वाले सिलेंडर की तौल कराई गई। जिसमें मे. आदि इंडेन गैस सर्विस के सिलेंडर संख्या 39668 एस में एक किलोग्राम गैस कम पाई गई। जिस पर उन्होंने गैस वितरक से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं का वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गैस गोदाम से ही सिलेंडर की होम डिलीवरी
मेसर्स अरिहंत इंडेन गैस सर्विस के मैनेजर ने बताया कि गैस एजेंसी की गोदाम ग्राम तालगांव महरोनी रोड पर स्थित है। जहां से घरेलु कुकिंग गैस सिलेंडर लाए जाते हैं, जिसके बाद एजेंसी के माध्यम से छोटी टैक्सियों से होम डिलीवरी की जा रही है। जिस पर डीएसओ रामजतन यादव ने निर्देश दिए कि बल्क में किसी भी गाड़ी में सिलेंडर एकत्र नहीं किए जाए, बल्कि टैक्सियों से गैस गोदाम से ही सिलेंडरों की होम डिलीवरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed