फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अध्यापकों को दिया जा रहा अंग्रेजी भाषा का कौशल प्रशिक्षण

अध्यापकों को दिया जा रहा अंग्रेजी भाषा का कौशल प्रशिक्षण

Wed, 08 Nov 2017 04:02 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
अध्यापकों को दिया जा रहा अंग्रेजी भाषा का कौशल प्रशिक्षण
अध्यापकों के लिए अंग्रेजी भाषा का कौशल प्रशिक्षण
विज्ञापन

-परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 01 व 02 के छात्रों को दी जानी है अंग्रेजी की विशेष शिक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। परिषदीय छात्रों को अंग्रेजी भाषा में पारंगत करने के उद्देश्य से कक्षा 01 व 02 के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय की अतिरिक्त शिक्षा दी जाएगी। शासन की इस योजना के क्रम में विगत माह डायट केंद्र में एससीआरटी द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण केंद्र आयोजित किया गया था, इसमें प्रत्येक विकासखंड क्षेत्र से चार-चार शिक्षकों को प्रशिक्षण लिया था। यही प्रशिक्षण ले चुके शिक्षक व एबीआरसी अपने-अपने ब्लॉक संसाधन पर चार-चार दिवसीय प्रशिक्षण दे रहे हैं। नगर क्षेत्र व जखौरा खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि विगत 06 नवंबर से दोनों ही ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से एक-एक शिक्षक को अंग्रेजी विषय को दिए जाने वाले चार दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण की शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि जखोरा क्षेत्र में कुल 200 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनके अध्यापकों को यह प्रशिक्षण दिया जाना है। इसलिए प्रत्येक चरण में पचास-पचास शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में अध्यापकों को छोटे-छोटे बच्चों को अंग्रेजी भाषा पढ़ाने के आसान और नए तरीकों को जानकारी दी जा रही है, जिससे बच्चों को आसानी से समझा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed