फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सृकूल में संचालित हो रही जिम

सृकूल में संचालित हो रही जिम

Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सृकूल में संचालित हो रही जिम
डेढ़ साल से स्कूल के कक्ष में चल रहा जिम
विज्ञापन

ललितपुर।
नगर पालिका द्वारा पीएन स्कूल के एक कक्ष में खुलवाया गया जिम डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं हटाया जा सका है। कक्षा एक के विद्यार्थियों को दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है।दूसरे सेक्शन में पढ़ाई कराने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 70 विद्यार्थियों की क्षमता वाले कक्ष में दो सेक्शन के एक साथ 270 छात्रों की पढ़ाई करवाई जा रही है, जिससे विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ को परेशानी हो रही है।
कोतवाली के सामने स्थित छोटा पीएन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 व कक्षा 12 की क्लासों का संचालन होता है। यहां कक्षा 11 के एक सेक्शन में सवा सौ और दूूसरे सेक्शन में भी इससे अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही है। वहीं कक्षा 12 में भी दो सेक्शन संचालित हो रहे हैं, जिसके तहत 12ए में 134 और 12बी में 136 विद्यार्थियों का छात्रांकन है। इस स्कूल में कुल चार कमरे हैं और हर एक कमरा करीब 70 विद्यार्थियों की क्षमता वाला है। जबकि हर क्लास में सवा सौ से अधिक विद्यार्थी हैं। चूंकि यह स्कूल नगर पालिका के अंतर्गत आता है, इसलिए नगर पालिका द्वारा इस स्कूल की एक क्लास को शिफ्ट करके उसमें आम लोगों को कसरत करने के लिए आधुनिक मशीनों से युक्त जिम करीब डेढ़ वर्ष पूर्व खुलवा दी गई। लेकिन यह जिम यहां स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है और जिम के लिए नगर पालिका के अधिकारियों के निर्देेश पर कक्षा 12 ए की क्लास को कक्षा 12बी की क्लास में शिफ्ट कर दिया गया, जिससे अब उक्त 70 की क्षमता वाली एक क्लास में अब एक साथ 270 विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। क्लास रुम में जगह कम होने की वजह से कई बार एक साथ अधिक विद्यार्थी पहुंचने पर शिक्षकों के सामने दिक्कत खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

स्कूल के संचालन का समय सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक का है, जबकि जिम का संचालन भी सुबह करीब छह बजे से सुबह 10 बजे होता है। करीब डेढ़ वर्ष से संचालित हो रही इस जिम का उपयोग करने के लिए विद्यार्थियों को कोई निर्देेश भी स्कूल प्रशासन की ओर से नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
इस बारे में जल्दबाजी में कहना उचित नहीं होगा। नीतिगत रूप से सभी की राय से निर्णय लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अवनींद्र कुमार, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी

मामला संज्ञान में नहीं है। प्रधानाचार्य से बात करके जानकारी ली जाएगी और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जेपी राजपूत, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed