{"_id":"5ee12fd68ebc3e42ba562f51","slug":"87-new-pond-and-550-cheqdam-will-be-make-lalitpur-news-jhs1687771187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में निर्मित होंगे 87 तालाब एवं 550 चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में निर्मित होंगे 87 तालाब एवं 550 चेकडैम
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : ?????
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अंतर्गत कराने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक में पौधरोपण और तालाब निर्माण की प्रगति जानी गई। बताया कि जिले में 550 चेकडैम और 87 तालाबों का निर्माण/जीर्णोद्धार कराया जाएगा। वर्तमान में 143 चेकडैम और 87 तालाबों का निर्माण/जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है।
श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का उद्देश्य विकास के लिए उत्पादक और ठोस परिसंपत्ति का सृजन कर ग्रामीण आजीविका संसाधन के आधार को मजबूत बनाना है। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने बताया कि जून में 13,03,566 मानव दिवसों के लक्ष्य सापेक्ष 10,07,737 मानव दिवस सृजित किए हैं। 09 जून तक काम की मांग करने वाले 1,13,928 के सापेक्ष 1,13,791 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का ऑफर दिया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 87 तालाबों के निर्माण कार्य एवं जीर्णोद्धार का कार्य मनरेगा के अंतर्गत कराया जा रहा है। मनरेगा के अंतर्गत 260 अनुमन्य कार्यों में से 108 तरह के कार्यों को शामिल किया गया है। मनरेगा के तहत पांच वर्ष पुराने कुल 550 चेकडेमों की मरम्मत के सापेक्ष 143 चेकडेमों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराया जा चुका है।
इस वित्तीय वर्ष में 17,76,100 पौधों के पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसके सापेक्ष अब तक 7,665 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। इस दौरान निर्देश दिए गए कि मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूरों का आकलन कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। मरम्मत योग्य चेकडेमों का सर्वे कराकर उनकी सूची उपलब्ध करायी जाए। समस्त विभागों को मनरेगा के अंतर्गत प्रस्तावित कार्य कराये जाने के निर्देश दिए गए। मत्स्य, रेशम, उद्यान एवं वन विभाग के अधिकारियों को अपना प्रस्ताव भेजने को कहा गया। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व पांडव वन की ओर जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण प्रारंभ करें एवं सड़क के किनारे पौधरोपण करायें। सभी विभागों द्वारा मनरेगा के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी व विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा उपस्थित रहे।