{"_id":"5c5ca2eabdec2205dc401e0a","slug":"81549574890-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमन्दो को भोजन कराना उतम कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमन्दो को भोजन कराना उतम कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे उत्तम कार्य
ललितपुर। जिला अस्पताल में अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा संचालित अन्नपूर्णा भोजन शाला में मरीजों, उनके परिजनों व अन्य जरुरतमंदों को भोजन कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि लोगों को जागरूक किया जाये तो खाने की बर्बादी रोकी जा सकती है। इससे अनेकों लोगों को खाना खिलाया जा सकता है।
ललितपुर के सेल टेक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर केसी यादव ने कहा कि ललितपुर प्रदेश में एक मिशाल कायम कर रहा है। अपने देश में जागरूकता नही होने के कारण एक तिहाई खाना बर्बाद हो जाता हैं। ललितपुर में अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा किये जा कार्य सराहनीय व अनुकरणीय है। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों व उनके परिजनों व जरुरतमंदों को नित्य प्रतिदिन सुबह व शाम को दानदातारों के सहयोग से नि:शुल्क भोजन कराया जा रहा है। इस तरह सारे प्रदेश में नि:शुल्क भोजनशाला खुलना चाहिए। अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने बताया कि सुबह व शाम मिलाकर लगभग 700 लोग प्रतिदिन खाना खा रहे हैं। लोगों से अब और अधिक सहयोग की आवश्यकता है, जिससे कि इसे लगातार सुचारु चलाया जा सके। सहप्रभारी आदर्श रावत ने बताया कि दानदाता जो अपने जन्मदिन या शादी सालगिरह पर अन्नपूर्णा भोजन शाला में भोजन कराता है। अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा उसका केक कटवाया जाता है और जो अपने प्रियजन की पुण्यस्मृति में भोजन कराते हैं उनके परिजनों को पहलेे श्रद्धांजली दी जाती है। जो भी दानदाता भोजन कराना चाहे वह अपने कार्यक्रम के दिन पुण्य कार्य कर जरुरतमंदो की मदद कर सकते है। इस दौरान हरिकेश सिंह सहायक कमिश्नर, प्रदीप सिंह वाणिज्यकर अधिकारी, भरतलाल सेन, मनीष रजक, सौरभ लिटोरिया , रूपेश मलोठिया, बंसत झां , अनिल चौधरी, दुर्गा प्रसाद, संजय पटेरिया, सुबोध शर्मा विश्वास, प्रमोद सक्सेना उपस्थित रहे।