फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करने के दिए निर्देश

लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करने के दिए निर्देश

Tue, 05 Feb 2019 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करने के दिए निर्देश
लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक कर माह जनवरी तक की कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों/प्रवर्तन की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने समस्त विभाग तत्परता से कार्य करते हुए अपने विभाग के राजस्व की वसूली में तेजी लाए और लक्ष्य के सापेक्ष वसूली को शत-प्रतिशत करें।

बैठक में समस्त विभागों की राजस्व वसूली और वसूली के सापेक्ष जारी आरसी की समीक्षा की गई। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि समस्त विभाग प्रवर्तन कार्य में लापरवाही न करें और कार्य में तेजी लायें। वाणिज्य/व्यापार कर विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि माह में 2.22 करोड़ की वैट की वसूली की गई है। स्टांप एवं निबंधन विभाग में बताया गया कि माह का लक्ष्य 04.52 करोड़ था, जिसके सापेक्ष 03.64 करोड़ की वसूली हुई है एवं प्रगति 80.53 प्रतिशत रही। परिवहन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि माह तक के लक्ष्य 2.05 करोड़ के सापेक्ष माह तक 02.07 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। इसके उपरांत आबकारी विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि माह के लक्ष्य के सापेक्ष 11.47 करोड़ के सापेक्ष 15.16 करोड़ की वसूली हुई तथा प्रगति का प्रतिशत 132.17 प्रतिशत रहा। वन विभाग की समीक्षा के दौरान सम्बंधित अधिकारी ने बताया कि माह जनवरी में 0.23 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 0.02 करोड़ की वसूली हुई एवं वसूली का प्रतिशत 08.70 प्रतिशत रहा। खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि माह जनवरी में वसूली के लक्ष्य 3.50 करोड़ के सापेक्ष 2.38 करोड़ की वसूली हुई। विद्युत विभाग में आरसी द्वारा 0.01 करोड़ के सापेक्ष 0.05 करोड़ की वसूली हुई। नगर विकास विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि माह का लक्ष्य 0.37 करोड़ था, जिसके सापेक्ष 0.47 करोड़ की वसूली की गई एवं माह की प्रतिशत प्रगति 127.03 प्रतिशत रही। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने राजस्व की वसूली में तेजी लाने के साथ लक्ष्य के सापेक्ष वसूली को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, उप जिलाधिकारी महरौनी आजाद भगत सिंह, उप जिलाधिकारी पाली विधेश, उप जिलाधिकारी घनश्याम वर्मा, अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी विजयप्रभा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मधुसूदन जायसवाल, जिला आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित समस्त तहसीलों के तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed