फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रयोगशाला के आसपास साफ-सफाई के निर्देश

प्रयोगशाला के आसपास साफ-सफाई के निर्देश

Wed, 24 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रयोगशाला के आसपास साफ-सफाई के निर्देश
प्रयोगशाला के आसपास साफ-सफाई के निर्देश
विज्ञापन

मृदा में जिंक व कार्बन की हो गई कमी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला के आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये। डीएम मानवेंद्र सिंह ने प्रयोगशाला में कार्यरत अशोक कुमार से मृदा पोटाश टेस्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मृदा में जिंक, कार्बन की कमी हो गई है। इसकी पूर्ति के लिये आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। रिंकी निरंजन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी से फास्फेट टेस्ट के बारे में जानकारी ली। उसने बताया गया कि एक दिन में दो शिफ्ट के अंतर्गत 50-50 नमूने प्रति शिफ्ट के अनुसार कुल 100 नमूनों का प्रतिदिन विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद श्रुति मिश्रा प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी से ऑरगेनिक कार्बन टेस्टिंग की जानकारी ली गयी। इस पर जिलाधिकारी ने कार्बन से नाईट्रोजन रीडिंग निकालने का तरीका पूछा। इस सम्बन्ध में प्राविधिक सहायक ने इसकी विस्तार से जानकारी दी। संविदा कर्मी स्वाती साहू एवं सचिन सतभैया मृदा विश्लेषक से स्पेक्ट्रोमीटर (ए0ए0एस0) द्वारा मृदा विश्लेषण किये जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने कार्यालय उप कृषि निदेशक ललितपुर का निरीक्षण किया। कार्यालय में सर्वप्रथम डीबीटी सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने डीबीटी सेल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों से उनके मानदेय एवं समय पर भुगतान आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के पुरूष एवं महिला प्रसाधनों के निरीक्षण किए। इसके उपरांत उन्होंने प्रसाधनों में टाईल्स लगाने के निर्देश दिये। इस मौके पर संतोष कुमार सविता उप कृषि निदेशक ललितपुर, गौरव यादव जिला कृषि अधिकारी ललितपुर एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed