फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बसपा में टिकट वितरण को फैला असंतोष, हुई नारेबाजी

बसपा में टिकट वितरण को फैला असंतोष, हुई नारेबाजी

Thu, 09 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
बसपा में टिकट वितरण को फैला असंतोष, हुई नारेबाजी
बसपा में टिकट वितरण को लेकर असंतोष, नारेबाजी
विज्ञापन

असंतुष्टों के निशाने पर रहे मंडल कोआर्डिनेटर व जिलाध्यक्ष
राजनीतिक दलों में थम नहीं रही अंतर्कलह
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। निकाय चुनाव के टिकट वितरण के बाद राजनीतिक दल अंतर्कलह से उबर नहीं पा रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस के बाद अब बसपा में भी कार्यकर्ता खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। गत दिवस बसपा कार्यालय पर टिकट वितरण को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान पदाधिकारी कार्यालय में ताला लगाकर रफू चक्कर हो गए।
शुरुआत में राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने की हुंकार भरी थी। लेकिन, जिस तरह से टिकट वितरण हुआ, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया। आम आदमी पार्टी को छोड़कर लगभग सभी दल अंतर्कलह से जूझ रहे हैं। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक ने टिकट वितरण पर नाराजगी जाहिर की थी। वह अपनी पत्नी का नामांकन पत्र भराकर उच्च नेताओं को कड़ा जवाब देने की तैयारी कर ली थी, लेकिन ऐन वक्त पर राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह पार्टी के लिए संकट मोचक साबित हुए। उन्होंने नाराज रमेश खटीक को मना लिया। इस तरह पार्टी में फिलहाल बगावत थम गई। कांग्रेस में जब टिकट घोषित हुई तो नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक पटैरिया नाराज हो गए थे। अशोक पटैरिया ने अपनी पत्नी रेखा का नामांकन पहले निर्दलीय तौर पर कराया। आम आदमी पार्टी ने मौके का फायदा उठाते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया। कांग्रेस से टिकट मांग चुकी रुकमणि ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर रखा है। कांग्रेस उन्हें अब तक मना नहीं पाई है। भाजपा में भी ऐसा ही हाल है। पार्टी की दो नेत्री बागवती रुख अपनाए हुए हैं। तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद की टिकट को लेकर भी नाराजगी बनी हुई है। गत दिवस बसपा के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कार्यालय के बाहर हंगामा काटा। उन्होंने मंडल कोआर्डिनेटर एवं जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं, बसपा की नेत्री द्रोपदी ने अधिकृत उम्मीदवार के समानांतर नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्डों के टिकट वितरण में भी गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

......
कार्यकर्ताओं की नाराजगी स्वीकारी
विभिन्न वार्डों में टिकट के लिए कई दावेदार थे। कुछ कार्यकर्ताओं में वार्ड नंबर दो व वार्ड नंबर पांच में टिकट को लेकर नाराजगी है। उन्होंने अध्यक्ष पद पर किसी तरह के असंतोष को सिरे नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश नारायण कुशवाहा
जिलाध्यक्ष, बसपा ललितपुर।
......

भाजपा के साथ है सर्व समाज
बागी उम्मीदवार पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। पार्टी से सर्वसमाज का जुड़ाव है। हालांकि, जिन्होंने पार्टी के खिलाफ नामांकन किया है, उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि फिर भी नहीं माने तो उनके बारे में उच्च पदाधिकारियों को लिख दिया जाएगा।
रमेश कुमार सिंह
जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed