फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बच्चों की सुरक्षा के मानकों पर खड़ा नहीं उतरा विद्यालय, नोटिस जारी

बच्चों की सुरक्षा के मानकों पर खड़ा नहीं उतरा विद्यालय, नोटिस जारी

Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा के मानकों पर खड़ा नहीं उतरा विद्यालय, नोटिस जारी
सुरक्षा के मानकों पर खरा नहीं उतरा विद्यालय, नोटिस
विज्ञापन

छात्र के साथ हुई मारपीट पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित एक निजी विद्यालय में दो बच्चों के बीच हुए विवाद में शिक्षक ने एक बच्चे के साथ मारपीट की दी। मामला इतना बढ़ गया कि कोतवाली पुलिस समेत शिक्षा विभाग विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस मारपीट की घटना की जांच करने में जुट गई है, लेकिन इस घटना से इस बात का खुलासा हो गया है कि निजी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के मानकों को किस तरह दरकिनार किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय के प्रबंधक के नाम नोटिस जारी किया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी सुतीश मिस्रा ने मंगलवार की सुबह 100 डायल पुलिस पर सूचना दी कि उसको सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित महाराज अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बंधक बना लिया है और उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी है। उसके पुत्र के कान से खून आ रहा है। सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस और सदर कोतवाल भरत पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता व स्कूल स्टाफ से बातचीत करके घटना की जानकारी ली। मामला दो बच्चों के बीच विवाद का निकला। वहीं शिकायतकर्ता ने स्कूल के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र भी सौंप दिया है। इसी बीच बेसिक शिक्षा विभाग के नगर खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह भी वहां पहुंच गए और साथ ही मुख्य खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। विद्यालय में हो रहे बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ की शिकायत अभिभावकों ने की। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की सुरक्षा के जुड़े मानकों की अनदेखी पाई गई। कोर्ट व जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी विद्यालय में कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरे नहीं पाए गए। इसके अलावा विद्यालय की तीसरी मंजिल पर भी कक्षाएं संचालित होती हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा के लिए छज्जे पर रेलिंग की उचित व्यवस्था नहीं है। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षक शैक्षिक कार्यों के योग्य व प्रशिक्षित नहीं है। नगर खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने महाराज अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाध्यापक को नाटिस जारी करके 15 दिनों में उक्त अनियमितताओं को दूर करने का समय दिया है और साथ यह भी चेतावनी दी है कि यदि खामियों को दूर नहीं किया जाता है तो विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मौके पर पहुंची मुख्य खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी विद्यालय में बच्चों को पिलाए जाने वाले पानी का नमूना जांच के लिए ले लिया है। गौरतलब है कि उक्त विद्यालय के खिलाफ पूर्व में अभिभावकों द्वारा इस तरह की शिकायतें की गई हैं। यहां तक की विद्यालय के खिलाफ पूर्व में मुकदमा भी पंजीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed